Blog

Big Accident : शीतला माता मंदिर जाने पदयात्रा कर रहे, श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 14 की मौत, 29 घायल

ग्वालियर। शीतला माता मंदिर में मातारानी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर तेज रफ्तार ट्रक मौत बनकर टूट पड़ा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में यह भयानक हादसा शनिवार-रविवार दरमियानी रात लगभग 1:30 बजे हुआ। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 29 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। इसी दौरान धान से भरा एक ट्रक वहां पहुंचा।

चीनौर रोड पर ढलान के पास अनियंत्रित हुए धान से भरे ट्रक ने सड़क किनारे मौजूद श्रद्धालुओं और दुकानों को कुचल दिया। इसके बाद ट्रक मंदिर के प्रवेश द्वार और बाहरी दीवार से जा टकराया। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुट गईं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि मंदिर की बाहरी दीवार भी ढह गई। दीवार गिरने और ट्रक की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करीब 40 से 50 लोगों के मलबे में दबने की आशंका जताई गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन की टीमों के साथ मिलकर राहत-बचाव अभियान चलाया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह बेहद दुखद हादसा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीतला माता मंदिर जा रहे थे। छिनोर की तरफ से आने वाली सड़क पर ढलान काफी तेज है और इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक है। एसएसपी के मुताबिक, रात करीब डेढ़ बजे धान से भरा ट्रक वहां रोका गया था। रास्ते पर पुलिस की ओर से बैरिकेड लगाए गए थे, लेकिन ट्रक बैरिकेड तोड़कर आगे निकल गया। इसके बाद चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। ट्रक ढलान से नीचे आया और मंदिर की बाहरी दीवार तथा प्रवेश द्वार से टकरा गया। इस दौरान सड़क पर मौजूद श्रद्धालु ट्रक के नीचे कुचल गए।

एसएसपी ने बताया कि हादसे के समय मौके पर ड्यूटी कर रहे दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। उनके अनुसार, हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जानकारी में 39 लोगों को अस्पताल ले जाने की बात सामने आई थी। एसएसपी के बयान के समय 12 लोगों की मौत की जानकारी दी गई थी, जबकि अब इस हादसे में मृतकों की संख्या 14 बताई जा रही है। पांच से छह मरीजों की हालत गंभीर होने और कुछ घायलों को फ्रैक्चर आने की भी जानकारी दी गई थी। अन्य घायलों को भी इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

The post Big Accident : शीतला माता मंदिर जाने पदयात्रा कर रहे, श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 14 की मौत, 29 घायल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button