देश दुनिया

प्रदेश सरकार की 17 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जानें क्यों?

अक्टूबर महीने को त्योहारों का मौसम कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। इसमें हिंदू धर्म के कई बड़े त्यौहार पड़ रहे हैं। जिसमें नवरात्रि, दुर्गा पूजा, करवा चौथ शामिल है। महापुरुषों की जयंतियां भी इसी महीने है। इसके साथ ही महीने के अंत में दिवाली की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में  उतर प्रदेशके सरकारी कार्यालय, बैंकों, स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके अतिरिक्त बैंक और वित्तीय क्षेत्र के ऑफिस में शनिवार और रविवार को भी छुट्टी रहती है। महीने के अंत में राज्य सरकार की तरफ से लगातार छुट्टी की घोषणा की गई है। महीने के अंत में बंद होने वाला सरकारी कार्यालय, स्कूल नवंबर महीने में खुलेगा जानते हैं। अक्टूबर महीने में अभी और कितनी छुट्टियां बाकी है?

शनिवार 12 अक्टूबर को विजयदशमी का पर्व है। इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण का पुतला दहन होता है। सभी सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल आदि में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राज्य सरकार ने अवकाश घोषित किया है। इस मौके पर सभी विद्यालय बंद रहेंगे।

 

30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक लगातार छुट्टी

 

Public holidays, Know coming public holidays in October month प्रदेश सरकार ने 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। जिसमें सभी विद्यालय बंद रहेंगे। प्रदेश सरकार के कार्यालय में भी अवकाश रहेगा। 30 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी की अवकाश की घोषणा की गई है। 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती है। इस पर भी प्रदेश के सभी स्कूल बंद रहेंगे। 31 अक्टूबर को रोशनी का पर्व दीपावली मनाया जाएगा। 31 अक्टूबर से लगातार 4 दिन की छुट्टी है। इस दौरान गोवर्धन पूजा, भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती भी मनाई जाएगी। बैंकों में 31 अक्टूबर को बंदी है। ‌

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button