एकादशी का व्रत बहुत ही शुभ माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए बहुत ही उत्तम होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, पापांकुशा एकादशी का व्रत 13 अक्टूबर (Ekadashi 2024 Date)को रखा जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान श्री हरि की पूजा करने से सुख और शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
इसके अलावा एकादशी का उपवास करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं, इस दिन विष्णु चालासी का पाठ परम कल्याणकारी माना गया है, तो आइए यहां पढ़ते हैं।