छत्तीसगढ़

CM की नाराजगी के बाद बदले गए बस्तर-सुकमा जिलाधीश; भोजराम पटेल मुंगेली SP बने

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के बाद बस्तर और सुकमा कलेक्टर को हटाया गया है। आदेश में तीन अधिकारियों का ट्रांसफर करने का जिक्र है। मुंगेली SP भी बदले गए हैं। बस्तर के कलेक्टर विजय दयाराम के. को छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास अभिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

सुकमा कलेक्टर हरीश एस को बस्तर का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं भिलाई नगर निगम के आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा कलेक्टर बनाया गया है। वहीं गृह विभाग ने IPS गिरिजा शंकर जायसवाल (बैच-2010) को पुलिस मुख्यालय भेजा है।

उनकी जगह पर 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में तैनात भोजराम पटेल को मुंगेली पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। भोजराम पटेल 2013 के आईपीएस अफसर हैं।

बस्तर-सुकमा कलेक्टर हटाए गए

कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस में CM ने जताई थी नाराजगी

रायपुर में दो दिनों तक चली कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस में CM ने कुछ अफसरों पर नाराजगी जताई थी। CM ने सुकमा जिले में साइकिल वितरण नहीं होने पर सख्ती दिखाई थी। कहा था कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बस्तर में मनरेगा में एक भी दिन ग्रामीणों को काम नहीं दिए जाने से नाराज हुए थे।

कबूतर कांड में सुर्खियों में आए थे मुंगेली एसपी

एसएसपी गिरिजाशंकर जायसवाल कबूतर कांड के चलते भी सुर्खियों में आए थे। 15 अगस्त को परेड कार्यक्रम में कबूतर नहीं उड़ पाया था। जिसके बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई के लिए एसएसपी ने कलेक्टर को पत्र लिखा था। जिसमें समन्वय की कमी दिखी थी।

मुंगेली एसपी बदले गए-

ईडी में भी था भोजराम पटेल का नाम

अवैध कोल परिवहन मामले में जेल में बंद आरोपी सूर्यकांत तिवारी के करीबी होने और चैट के आधार पर ईडी ने आईपीएस भोजराम पटेल को तलब किया था। कोरबा एसपी रहते भी उनपर गंभीर आरोप लगे। विधानसभा चुनाव के पहले वर्तमान मंत्री ओपी चौधरी के खिलाफ कोरबा में केस दर्ज किया था।Screenshot 2024 09 15 16 19 06 92 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

 

सीएम साय ने कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन कहा कि पुलिस के हाथ लोहे की तरह और दिल मोम जैसा होना चाहिए। शहर में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और नशाखोरी की शिकायतें मिलने पर एसपी जिम्मेदार होंगे। प्रदेश में अपराधों की रोकथाम, बेसिक पुलिसिंग और कानून व्यवस्था पर शुक्रवार को लंबी समीक्षा हुई, सीएम ने कहा कि इसका रिजल्ट दिखना चाहिएScreenshot 2024 09 15 16 19 28 82 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

 

5 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के दिन छत्तीसगढ़ के मुंगेली में पंचायत वेब सीरीज का एक सीन रियल में हो गया था। ध्वजारोहण के बाद जब SP गिरिजाशंकर ने कबूतर उड़ाया तो वह नीचे गिर गया। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। ये आयोजन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में रखा गया था।

 

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button