छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले में 663.1 मिलीमीटर औसत वर्षा

कबीरधाम जिले में 663.1 मिलीमीटर औसत वर्षा

कवर्धा  कबीरधाम जिले में एक जून से 23 अगस्त 2024 तक 663.1 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कवर्धा तहसील में 808.8 मिलीमीटर, सहसपुर लोहारा तहसील में 662.0 मिलीमीटर, पंडरिया तहसील में 458.7 मिलीमीटर, बोड़ला तहसील में 677.4, रेंगाखार तहसील में 829.0, कुण्डा तहसील में 342.9 मिलीमीटर, कुकदूर तहसील में 714.9 और पिपरिया तहसील में 810.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। 23 अगस्त की स्थिति में पिछले चौबीस घंटे में जिले में 6.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है, कवर्धा तहसील में 1.0 मिलीमीटर, सहसपुर लोहारा तहसील में 7.8 मिलीमीटर, पंडरिया तहसील में 3.0 मिलीमीटर, बोड़ला तहसील में 1.4, रेंगाखार तहसील में 12.0, कुण्डा तहसील में 1.7 मिलीमीटर, कुकदूर तहसील में 5.5 और पिपरिया तहसील में 17.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button