शिक्षा और स्वास्थ

डायबिटीज मरीज पी लें इस लाल रंग के फल का जूस, धड़ाम से नीचे आ जाएगा ब्लड शुगर

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए लाल रंग का जूस काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इस खास जूस के बारे में विस्तार से-

आधुनिक समय में लोगों को कई तरह की परेशानियां हो रही हैं, जिसमें डायबिटीज की परेशानी सबसे कॉमन है। डायबिटीज के कारण ब्लड शुगर काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जो कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है। डायबिटीज का अगर समय पर इलाज न किया जाए, तो कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, घाव जल्दी न भरना जैसी परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में मरीजों को काफी ज्यादा प्यास, बार-बार टॉयलेट जाना जैसे लक्षण नजर आते हैं। अगर आप ब्लड शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपने खानपान पर ध्यान दें। कुछ ऐसे आहार शामिल हैं, जिससे काफी हद तक ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में कई तरह के आहार शामिल हैं, जिसमें लाल रंग की चेरी भी शामिल है।

जी हां, लाल रंग की चेरी आपके ब्लड शुगर को काफी हद तक कंट्रोल कर सकती है। इसका जूस रोजाना ब्रेकफास्ट में खाने से काफी फायदा पहुंच सकता है। चेरी का जूस आप घर पर बहुत ही आसान तरीके से तैयार कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको ब्लड शुगर कंट्रोल करने में किस तरह फायदेमंद है चेरी का जूस और किस तरह करें इसका सेवन, इस विषय के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कैसे फायदेमंद है चेरी का जूस?

चेरी स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। यह डायबिटीज को काफी हद तक कंट्रोल करने में प्रभावी माना जाता है। इसका जीआई काफी कम होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में काफी सहायक फलों में से एक हो सकता है। इशके अलावा चेरी में विटामिन सी, फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो डायबिटीज मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

घर पर किस तरह तैयार करें चेरी का जूस? (How to make Cherry Juice At Home)

आवश्यक सामग्री

  • चेरी – 1 कटोरी
  • गुड़ – स्वादानुसार
  • नमक – 1 चुटकी
  • पुदीना पत्ता – 10 से 15

विधि 

 

चेरी के जूस को आप घर पर दो तरीके से तैयार कर सकते हैं। पहला तरीका इसे अच्छे से उबाल लें, इसके बाद ठंडा करके इसे मैश कर लें। इसके बाद अपने स्वादानुसार नमक, गुड़ और थोड़ा सा पुदीना पत्ता डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। अब इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें। आप इसमें अपने स्वाद के मुताबिक पानी डाल सकते हैं।

दूसरा तरीका चेरी से बीजों को निकालकर इसे मैश या ग्राइंड कर लें। अब इसमें गुड़, कुछ पुदीना के पत्ते और काला नमक मिक्स कर लें। लीजिए चेरी का जूस तैयार है, इसे आप बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व कर सकते हैं।

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button