जगदलपुर। बस्तर के जगदलपुर में बीती रात अज्ञात हमलावरों ने मां- बेटे की हत्या कर दी। घटना शहर के व्यस्तम मार्ग अनुपमा चौक इलाके की है। अज्ञात लोगों ने यहां रहने वाले गुप्ता परिवार के तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया। जिसमें परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। एक घायल को उपचार के लिए मेकाज ले जाया गया है।
मिली जानकारी के अनलुसार अनुपमा चौक निवासी गायत्री गुप्ता (50) vius बेटे नीलेश गुप्ता (32) और नितेश गुप्ता (29) के साथ रहती थी। बुधवार रात को अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने पीछे के दरवाजे से घुसकर मा-बेटों पर हमला कर दिया। इसमें मां बेटे की मौत हो गई और एक बेटा घायल है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के अलावा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
खबर अपडेट हो रही है……….
The post CG Breaking : जगदलपुर में डबल मर्डर से मची सनसनी, मां-बेटे की हत्या….. जांच में जुटी पुलिस appeared first on ShreeKanchanpath.