भिलाई। भिलाई टाउनशिप में मंगलवार देर रात दो गुटों में गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अमित जोस व स्टेनली ग्रुप के बीच विवाद हुआ और अमित जोस ग्रुप की ओर से गाली चली। फायरिंग में एक युवक घायल बताया जा रहा है। घायल युवक को रायपुर रेफर किया गया है। एक सप्ताह के भीतर भिलाई शहर में फायरिंग की यह दूसरी घटना है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस ज्यादा कुछ जानकारी देने से बच रही है।
मिली जानकारी के अनुसार टाउनशिप के सेक्टर-1 स्थित ग्लोब चौक पर आधी रात को फायरिंग हुई है। अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार घटना आधी रात के बाद करीब 2:30 बजे की है। दो गुटों के बीच आपसी रंजिश की बात सामने आई है। फायरिंग में एक युवक के घायल होने की सूचना है। घायल युवक का नाम आदित्य सिंह बताया जा रहा है जो कि विश्राम पुर का रहने वाला है। घायल को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमित जोस और स्टेनली ग्रुप के बीच विवाद की बात सामने आई है। अमित जोस इससे पहले भी फायरिंग के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
The post Bhilai Breaking : आपसी विवाद में दो गुटों में चली गोली, एक युवक घायल… अस्पताल में भर्ती appeared first on ShreeKanchanpath.