रायपुर। 24 नवंबर से 15 जनवरी के बीच छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द की जा रही हैं। दरअसल झारखंड के चक्रधरपुर मंडल स्थित सीनी-राजखरसावां सेक्शन में ट्रैक नवीनीकरण कार्य के लिए 24 नवंबर से 15 जनवरी तक मेगा ब्लॉक रहेगा। रेलवे प्रशासन हर मंगलवार और शुक्रवार को यह मेगा ब्लॉक आयोजित करेगा। इसके कारण इस अवधि में छह ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर पूरी तरह रद्द रहेंगी। कलिंग उत्कल और साउथ बिहार एक्सप्रेस का मार्ग बदलकर संचालन किया जाएगा।
रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार टाटानगर-इतवारी ट्रेन 24 व 27 नवंबर, दिसंबर में नौ दिन तथा जनवरी में 1, 5, 8, 12 व 15 तारीख को रद्द रहेगी। नांदेड़-सांतरागाछी ट्रेन 23 व 30 नवंबर, दिसंबर के सभी रविवार और जनवरी में 4 व 11 तारीख को नहीं चलेगी। इसके अलावा सांतरागाछी-नांदेड़ ट्रेन 25 नवंबर, दिसंबर में 2, 9, 16, 23 व 30 और जनवरी में 6 व 13 तारीख को रद्द रहेगी।
सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस 21 व 28 नवंबर, दिसंबर के सभी शनिवार और जनवरी में 2 व 9 तारीख को निरस्त रहेगी। पुणे-सांतरागाछी हमसफर ट्रेन 23 व 30 नवंबर, दिसंबर के प्रत्येक रविवार तथा जनवरी में 4 व 11 तारीख को नहीं चलेगी। इसके अलावा हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस (17006) 13 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस (17433) 7 और 14 दिसंबर 2026 को तथा रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस (17434) 10 और 17 दिसंबर 2026 को पूरी तरह रद्द रहेगी। इसी प्रकार वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस (17321) 11 दिसंबर 2026 को तथा जसीडीह-वास्को डी गामा एक्सप्रेस (17322) 14 दिसंबर 2026 को रद्द रखी जाएगी। मेगा ब्लॉक के दौरान रेलवे प्रशासन कलिंग उत्कल एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाएगा।
The post छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें 24 नवंबर से रहेंगी रद्द, ट्रैक रिनोवेशन के लिए रेलवे ले रहा मेगा ब्लॉक appeared first on ShreeKanchanpath.


