Blog

Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में 18 आईपीएस अफसरों का तबादला, प्रशिक्षु अफसरों को भी मिली पोस्टिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के गृह (पुलिस) विभाग ने  शुक्रवार को 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किया है। विभाग की ओर से जारी आदेश में 2021 से 2024 बैच तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें कई अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) और सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। साथ ही प्रशिक्षु आईपीएस अफसरों को भी पदस्थापना दी गई है।

इन अफसरों का हुआ तबादला

  1. बीजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) रहे अमन कुमार रमन कुमार को पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पुलिस अधीक्षक (SIA) बनाया गया है।
  2. नारायणपुर में पदस्थ आईपीएस अजय कुमार को पुलिस अधीक्षक (SIB) की जिम्मेदारी दी गई है।
  3. आईपीएस आकाश श्रीमाल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (अ.अ.वि.) बनाया गया।
  4. आईपीएस अक्षय प्रगोद सबद्रा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (योजना/प्रबंध) बनाया गया है।
  5. एसटीएफ बघेरा, दुर्ग में पदस्थ आईपीएस आकाश कुमार शुक्ला को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (ANTF) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  6. बीजापुर में पदस्थ आईपीएस रविन्द्र कुमार मीणा को पुलिस अधीक्षक (चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध) बनाया गया है।
  7. सुकमा में पदस्थ आईपीएस रोहित कुमार शाह को 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बीजापुर का सेनानी नियुक्त किया गया है।
  8. जगदलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक रहे आईपीएस सुमीतकुमार दत्ताहारी को ASP (ऑप्स), कांकेर बनाया गया है।
  9. रायपुर में सहायक पुलिस आयुक्त रहे आईपीएस ईशु अग्रवाल को ASP (ऑप्स), नारायणपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
  10. रायगढ़ के नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस मयंक मिश्रा को ASP (ऑप्स) बनाया गया।
  11.  सुकमा और राजनांदगांव की CSP रही आईपीएस वैशाली जैन को ASP (ऑप्स) जगदलपुर पदस्थ किया गया है।
  12. कोरबा में नगर पुलिस अधीक्षक रहे आईपीएस विमल कुमार पाठक को ASP (ऑप्स), नारायणपुर भेजा गया है।
  13. दुर्ग के CSP हर्षित मेहर को ASP (ऑप्स), कोंडागांव बनाया गया है।
  14. अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल को ASP (ऑप्स), बीजापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  15. प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन को नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर बनाया गया है।
  16. प्रशिक्षु आईपीएस साकोर मानसी नानाभाउ को सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर नगरीय की जिम्मेदारी दी गई है।
  17. प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार को नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव बनाया गया।
  18.  प्रशिक्षु आईपीएस प्रतीक बंसोडे को नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर नियुक्त किया गया है।

image 1791533501

image 1 1791533519

The post Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में 18 आईपीएस अफसरों का तबादला, प्रशिक्षु अफसरों को भी मिली पोस्टिंग appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button