Blog

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य करने वाले पुलिस व एसडीआरएफ जवानों का सीएम ने किया सम्मान

भिलाई। 25 एवं 26 सितंबर 2026 को दुर्ग जिले में आई बाढ़ के दौरान दुर्ग पुलिस द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार राहत एवं बचाव कार्य किया गया। बाढ़ के दौरान किए गए राहत एवं बचाव कार्यों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा दुर्ग पुलिस के कार्यों की सराहना की गई तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।

बता दें 25 एवं 26 सितंबर 2026 को दुर्ग जिले में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई थी। इस दौरान थाना पुलगांव एवं चौकी अंजोरा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जलभराव, बाढ़ एवं ओवरफ्लो के कारण आवागमन बाधित हुआ तथा कई नागरिक प्रभावित क्षेत्रों में फंस गए थे। ऐसी स्थिति में दुर्ग पुलिस द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया गया। थाना पुलगांव क्षेत्र के ग्राम भरदा, पीसेगांव, पुलगांव एवं भावभूमि में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने तथा बाधित मार्गों की परिस्थितियों के बीच बचाव कार्य करने में पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इसी प्रकार चौकी अंजोरा क्षेत्र के ग्राम चगोरी, थनौड एवं महमरा में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य किया। विपरीत परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस बल ने प्रभावित लोगों की सहायता की। उक्त राहत एवं बचाव कार्यों में दुर्ग पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए योगदान की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सराहना की गई तथा उन्हें पुरस्कृत किया गया।

The post बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य करने वाले पुलिस व एसडीआरएफ जवानों का सीएम ने किया सम्मान appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button