छत्तीसगढ़

खेल मैदानों में जल निकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त

*खेल मैदानों में जल निकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त*

*करपात्री स्टेडियम सहित प्रमुख मैदानों में सुविधाएं बेहतर करने नगर पालिका ने तेज किया रखरखाव कार्य*

कवर्धा,  अक्टूबर 2026। शहर के प्रमुख खेल मैदानों को व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाए रखने के लिए नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा जल निकासी, साफ-सफाई एवं रखरखाव का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। नगर पालिका की टीम द्वारा करपात्री स्टेडियम, छीरपानी कॉलोनी मैदान, सरदार पटेल मैदान सहित अन्य खेल मैदानों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
नगर पालिका की टीम द्वारा मैदानों में जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है। जल निकासी मार्गों को व्यवस्थित करने के साथ ही मैदानों की साफ-सफाई कर उन्हें उपयोग के लिए सुव्यवस्थित किया जा रहा है। मैदानों में स्वच्छता बनाए रखने और खेल गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सफाई एवं रखरखाव का कार्य लगातार जारी है। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के प्रमुख खेल मैदानों की नियमित निगरानी की जा रही है। मैदानों में आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखते हुए खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button