Blog

भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 100 किलो स्क्रैब कॉपर जब्त

भिलाई। थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट के अंदर प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले दो अलग-अलग प्रकरणों में 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों प्रकरणों में आरोपियों द्वारा कुल 60 किलोग्राम एवं 40 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर केबल चोरी कर ले जाते समय केऔसुब व सीआईएसएफ द्वारा पकड़ा गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 100 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर केबल कीमती 96100 रुपए बरामद कर जब्त किया। पुलिस द्वारा आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया तथा एक अपचारी बालक के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

मिली जानकारी के अनुसार 29 सितंबर 2026 को सीआईएसएफ इकाई बीएसपी भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में दो अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई गईं। रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 29.09.2026 को भिलाई स्टील प्लांट के अंदर प्रवेश कर आरोपियों द्वारा स्क्रैब कॉपर केबल चोरी कर ले जाने का प्रयास किया गया था। एक प्रकरण में 60 किलोग्राम तथा दूसरे प्रकरण में 40 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर केबल चोरी कर मोटर सायकिल के माध्यम से ले जाते समय पकड़े जाने की सूचना प्राप्त हुई।

दोनों प्रकरणों में थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं आरोपियों द्वारा प्रस्तुत किए गए चोरी के सामान के आधार पर कुल 100 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर केबल, कीमत 96,100 रुपए तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल क्रमांक CG 07 BP 5037, कीमत 10,000 रुपए, जब्त की गई। आरोपियों को बुधवार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक दिलीपेश्वर चन्द्रवंशी, प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम साहू, किशोर पॉल तथा आरक्षक बालेन्द्र द्विवेदी एवं अमित सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। औद्योगिक एवं सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा में सहयोग करें तथा चोरी अथवा अन्य अपराध की सूचना समय पर पुलिस को उपलब्ध कराएं। नागरिकों की सतर्कता एवं पुलिस की तत्परता से अपराधों की रोकथाम तथा प्रभावी वैधानिक कार्रवाई में सहयोग मिलता है।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम

  1. दुर्गेश जोशी, उम्र 18 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा, यादव पारा बस्ती-21, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़।
  2. अजय सोनवाने, उम्र 18 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा, बजरंग पारा, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़।
  3. जोसेफ बाघ, उम्र 32 वर्ष, निवासी बाघ पारा, जोरातराई, उतई, भिलाई, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़।
  4. हितेष कुमार देशमुख, उम्र 24 वर्ष, निवासी खप्पड़वाड़ा, जिला बालोद, छत्तीसगढ़।
  5. एक अपचारी बालक।

The post भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 100 किलो स्क्रैब कॉपर जब्त appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button