देश दुनिया

27 साल पुराना शादी का वो गाना, कविता-उदित-कुमार सानू ने घोली थी मिठास, देसी रंग में रंगी तब्बू-करिश्मा-सोनाली ने बनाया यादगार

नई दिल्ली:

शादी में हर साल नए-नए गाने ट्रेंड करते हैं, लेकिन कुछ गाने ऐसे होते हैं जिनकी जगह कोई नहीं ले पाता. खासकर भाई की शादी हो तो एक गाना ऐसा है जो डीजे की प्लेलिस्ट में लगभग पक्का माना जाता है. इसकी धुन बजते ही दूल्हे के भाई, दोस्त और पूरा परिवार डांस फ्लोर पर पहुंच जाता है. यही वजह है कि करीब 27 साल बाद भी ये गाना हर बारात का फेवरेट बना हुआ है और लोग आज भी इसे उतने ही जोश के साथ सुनते हैं. जब भी भाई की बारात निकलती है तो हर भाई-बहन इस गाने पर जरूर डांस करते हैं.

हर बारात की पहचान ये गाना, 3 सिंगर्स की आवाज ने बनाया खास

हम बात कर रहे हैं हम साथ साथ हैं के सुपरहिट गाने ‘छोटे छोटे भाइयों के बड़े भैया’ की. साल 1999 में रिलीज हुआ ये गाना आज भी शादी की प्लेलिस्ट में सबसे पहले याद किया जाता है. भाई की शादी में इसकी धुन बजते ही पूरा माहौल बदल जाता है और लोग बिना सोचे डांस करने लगते हैं. इस गाने को कुमार सानू, उदित नारायण और कविता ने अपनी आवाज दी थी. तीनों की शानदार सिंगिंग ने इस गाने को ऐसा रंग दिया कि ये सिर्फ फिल्म तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हर शादी का हिस्सा बन गया. आज भी इसकी एनर्जी लोगों को डांस करने पर मजबूर कर देती है.

हम साथ साथ हैं का सबसे यादगार गाना

साल 1999 में आई हम साथ साथ हैं में  , सैफ अली खान, मोहनीश बहल, करिश्मा कपूर, सोनाली बेंद्रे और तब्बू जैसे कई बड़े सितारे नजर आए थे. फिल्म के कई गाने हिट हुए, लेकिन ‘छोटे छोटे भाइयों के बड़े भैया’ ने अलग ही पहचान बनाई. परिवार और भाईचारे की खुशी को जिस तरह इसमें दिखाया गया, उसने इसे हमेशा के लिए खास बना दिया.

27 साल बाद भी क्यों नहीं हुआ पुराना

सोशल मीडिया के दौर में हर हफ्ते नए शादी वाले गाने वायरल होते हैं, लेकिन इस गाने का क्रेज आज भी बरकरार है. शादी के डांस वीडियो से लेकर बारात तक, ये गाना हर जगह सुनाई देता है. शायद यही वजह है कि भाई की शादी की बात आते ही सबसे पहले इसी गाने का नाम लोगों के दिमाग में आता है.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button