छत्तीसगढ़

मठपारा में जुआ फड़ में थाना कोतवाली कवर्धा पुलिस की कार्रवाई, आठ जुआरी गिरफ्तार

*मठपारा में जुआ फड़ में थाना कोतवाली कवर्धा पुलिस की कार्रवाई, आठ जुआरी गिरफ्तार।*

*52 पत्ती ताश एवं 4,900 रुपये नगद जब्त, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज।*

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार के निर्देशन में थाना कोतवाली कवर्धा पुलिस ने मठपारा क्षेत्र में संचालित जुआ फड़ पर छापेमार कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश एवं 4,900 रुपये नगद बरामद किए हैं।

दिनांक 04 अगस्त 2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मठपारा स्थित कन्हैया गुप्ता के घर के सामने परछी में कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली निरी योगेश कश्यप द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर निर्देशानुसार उप निरीक्षक रजनीकांत दीवान के नेतृत्व में टीम गठित कर रवाना किया जिसने मुखबिर सूचना के आधार पर मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 08 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया—

1. किशन जायसवाल पिता समारूराम जायसवाल, उम्र 47 वर्ष, निवासी राजमहल चौक, कवर्धा।

2. घनश्याम ठाकुर पिता नारायण ठाकुर, उम्र 38 वर्ष, निवासी मठपारा, कवर्धा।

3. बिरेन्द्र यादव पिता भरत यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी मठपारा, कवर्धा।

4. आशीष यादव पिता सुशील यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी मठपारा, कवर्धा।

5. अनुपम तिवारी पिता सुखचैन तिवारी, उम्र 45 वर्ष, निवासी राम मंदिर के पास, कवर्धा।

6. सूरज यादव पिता कन्हैया यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी मठपारा, कवर्धा।

7. दुर्गेश मानिकपुरी पिता धरमदास मानिकपुरी, उम्र 32 वर्ष, निवासी मठपारा, कवर्धा।

8. कन्हैया गुप्ता पिता कृष्णा गुप्ता, उम्र 53 वर्ष, निवासी मठपारा, कवर्धा।

 

तलाशी के दौरान जुआ फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से कुल 4,900 रुपये नगद तथा 52 पत्ती ताश बरामद किए गए, जिन्हें विधिवत जप्त कर पंचनामा तैयार किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 308/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2023 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

मामला जमानती होने के कारण सभी आरोपियों को सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम ने जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए है तथा स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button