छत्तीसगढ़

ढाबों एवं होटलों में शराब परोसने वालों पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई

*ढाबों एवं होटलों में शराब परोसने वालों पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई*

*पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (आईपीएस) के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की सतत जांच, दो होटल संचालकों पर की गई कार्रवाई*

कबीरधाम जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (आईपीएस) द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को सघन जांच अभियान चलाने तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी श्री आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न ढाबों एवं होटलों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य ढाबों/होटलों में अवैध रूप से शराब परोसने, असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा आम नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना था।
कोतवाली थाना प्रभारी श्री योगेश कश्यप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न ढाबों/होटलों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बादशाह ढाबा एवं साहू छत्तीसगढ़ ढाबा में ग्राहकों को शराब परोसते पाया गया, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित ढाबा संचालकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 36(सी) के तहत वैधानिक कार्रवाई की।
कोतवाली थाना प्रभारी श्री योगेश कश्यप ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अवैध रूप से शराब परोसना कानून का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी ढाबा, होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना वैधानिक अनुमति के किसी भी ग्राहक को शराब न परोसें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि ढाबों में समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि कानून का पालन सुनिश्चित कर नागरिकों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध रूप से शराब परोसने, नशाखोरी या अन्य असामाजिक गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध नियंत्रण, नशे पर रोक तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।ई

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button