Blog

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी महक का अंडर 19 वूमेन क्रिकेट चैंपियनशिप में चयन, निभाएंगी उपकप्तान की भूमिका

राजनांदगांव। राजनांदगांव शहर की बेटी महक नरवासे का अंडर 19 वूमेन क्रिकेट चैंपियनशिप में चयन हुआ हैं,महक को सिलेक्शन के साथ-साथ ही इंडियन वूमेन टीम का वाइस कैप्टन भी बनाया गया हैं,श्रीलंकाई टीम भारत आ रही हैं,जिसके लिए महक का सिलेक्शन हुआ हैं, टी-20 और वनडे मैच का आयोजन भारत के चेन्नई में टी-20 और पुडुचेरी में वनडे मैच का आयोजन किया जाएगा।

01

राजनांदगांव शहर की कौरिन भाठा में रहने वाली महक का चयन इंडिया वूमेन टीम के लिए हुआ है जिसके बाद पूरे शहर में खुशी का माहौल है टी-20 और वनडे मैच खेला जाएगा जिसमें यह उप कप्तान भी बनाई गई हैं, पूरे जिले में खुशी की लहर है आगामी 22 जून से सीरीज का आगाज होगा,वहीं चयन को लेकर चयनित खिलाड़ी महक ने कहा कि मैं लगातार बचपन से ही मेहनत कर रही हूं, इसमें मेरे परिवार और मेरी कोच का विशेष सहयोग रहा है इसके कारण मेरा चयन अंडर-19 वुमन क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए हुआ है जिसमें टी-20 और वनडे मैच खेला जाएगा।

02

वहीं उनके कोच ने कहा की महक के खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए उनके परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा,उनके माता-पिता ने महक को क्रिकेट खेलने के लिए भेजा और कड़ी मेहनत कर आज महक ने पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है और उसका चयन अंडर-19 वुमन क्रिकेट चैंपियनशिप में होने के साथ ही वाइस कैप्टन भी महक को टीम में बनाया गया हैं।

The post छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी महक का अंडर 19 वूमेन क्रिकेट चैंपियनशिप में चयन, निभाएंगी उपकप्तान की भूमिका appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button