Blog

मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में हादसा : रोपवे की ट्राली टूटकर नीचे गिरी, भाजपा नेता रामसेवक पैकरा घायल

डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के प्रसिद्ध तीर्थ डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी मंदिर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां रोपवे की ट्राली टूटकर गिर गई। जो ट्रॉली गिरी उसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राम सेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा,  पार्षद दया सिंह, मां बमलेश्वरी ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल सहित कुल 6 लोग सवार थे। अचानक रोपवे टूटने से हड़कंप मच गया। हादसे में राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा घायल हो गए हैं।

portal add

मिली जानकारी के अनुसा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा शुक्रवार को मां बमलेश्वरी के दर्शनों के लिए गए थे। उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा,  पार्षद दया सिंह और अन्य शामिल थे। मां बमलेश्वरी मंदिर के दर्शन के बाद वापसी के लिए रोपवे स्टापेज के पास पहुंचे। इनके साथ ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल भी थे। ट्रॉली में बैठते ही अचानक टूटकर गिर गई। इस हादसे में बीजेपी महामंत्री भरत वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें राजनांदगांव रेफर किया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया, और रामसेवक पैकरा की हालत स्थिर बताई जा रही है।

office boy girl

मेंटेनेंस में लापरवाही से हुआ हादसा
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। स्टॉपेज की जगह यदि ट्रॉली बीच रास्ते में टूटती तो बड़ा हादसा हो जाता। इस हादसे के बाद मां बमलेश्वरी मंदिर प्रबंधन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। आखिर रोपवे की ट्रॉली टूटी कैसे जबकि ट्रस्ट द्वारा यह दावा किया जाता है कि वे समय समय पर मेंटेनेंस करते हैं। इस पूरी घटना के लिए मां बमलेश्वरी मंदिर समिति ट्रस्ट को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। फिलहाल जांच जारी है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

book now

The post मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में हादसा : रोपवे की ट्राली टूटकर नीचे गिरी, भाजपा नेता रामसेवक पैकरा घायल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button