Blog

दुर्ग भिलाई में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 24 पुलिस कर्मियों का कटा चालान

भिलाई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई की गई है। दुर्ग भिलाई में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 24 पुलिस कर्मियों का चालान कटा गया है।  मोटर व्हीकल एक्ट के तहत निष्पक्ष एवं समान रूप से कार्यवाही सुनिश्चित की गई। दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों के उल्लंघन पर किसी को भी छूट नहीं – सभी के लिए कानून समान रूप से लागू है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

दुर्ग जिले में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार प्रभावी एवं निष्पक्ष कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यातायात नियमों का पालन आम नागरिकों के साथ-साथ पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी समान रूप से करें। हाल ही में यह पाया गया कि कुछ पुलिसकर्मी दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग नहीं कर रहे थे। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही की गई। कुल 24 पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्यवाही करते हुए उन्हें भविष्य के लिए सख्त चेतावनी भी दी गई है।

साथ ही, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के माध्यम से निरंतर निगरानी रखते हुए कैमरों के जरिए ई-चालान जारी किए जा रहे हैं, जिससे नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जा सके। यातायात पुलिस द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे स्वयं नियमों का पालन करते हुए आम नागरिकों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करें।

यातायात पुलिस दुर्ग की टीम द्वारा सतत निगरानी एवं निष्पक्ष कार्यवाही करते हुए नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं पुलिस विभाग के सभी कर्मचारियों से अपील करती है कि दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करें। यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

The post दुर्ग भिलाई में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 24 पुलिस कर्मियों का कटा चालान appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button