मुंबई। बॉलीवुड कर प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले नहीं रहीं। रविवार को मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वे 92 साल की थी। आशा भोसले के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर तमाम नेताओं ने आशा भोसले के निधन पर अपनी गहरी संवदेना जताई है।

बता दें कि मशहूर पाश्र्व गायिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट के बाद शनिवार 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात को आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने उनकी हेल्थ अपडेट दी थी। जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर लिखा ‘थकावट और सीने में इंफेक्शन के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पोती के हेल्थ अपडेट के बाद रविवार दोपहर को दुखद खबर सामने आई। आशा भोस्ले अब हमारे बीच नहीं रही।
आशा भोसले मशहूर थिएटर एक्टर और क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। जब वो सिर्फ 9 साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था, जिसकी वजह से उन्होंने बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर परिवार को सपोर्ट करने के लिए सिंगिंग शुरू कर दी थी। आशा भोसले ने अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। उनके दम मारो दम, पिया तू अब तो आजा और चुरा लिया है तुमने जैसे गाने आज भी सदाबहार हैं। आशा भोसले के लिए संगीत का सफर इतना भी आसान नहीं था।
The post नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा appeared first on ShreeKanchanpath.



