Blog

खाते में दिखने लगे दस करोड़, मैनपुरी की इस महिला ने पेश की इमानदारी की मिशाल

मैनपुरी। उत्तरप्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली एक महिला इन देश भर में अपनी इमानदारी के लिए चर्चा में है। दरअसल मैनपुरी के गांव देवगंज की रहने वाली सीता के खाते में दस करोड़ आ गए। महिला जब एटीएम पहुंची तो बैलेंस देखकर चौंक गई। इतने रुपए देखने के बाद भी सीता का इमान नहीं डोला और उन्होंने परिवार से साफ कह दिया कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आ जाती, तब तक खाते से एक रुपए की भी निकासी नहीं होगी।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

गांव देवगंज निवासी सीता देवी पत्नी पारसभान बहेलिया ने करीब दो साल पहले बैंक ऑफ इंडिया, सुल्तानगंज से भैंस खरीदने के लिए लोन कराया था। उनको एक एटीएम कार्ड भी मिला था। बीते 24 मार्च को वह अपने बेटे अरुण के साथ बैंक ऑफ इंडिया की सुल्तानगंज शाखा पर बैलेंस चेक करने के लिए पहुंचीं तो खाते में शेष राशि देखकर उनके होश उड़ गए। खाते में 9 करोड़ 99 लाख 49 हजार 588 रुपये का बैलेंस दिख रहा था। सीता देवी को विश्वास नहीं हुआ तो उन्होंने दोबारा से बैलेंस चेक किया। फिर से वही बैलेंस दिखाने पर उन्होंने इसका वीडियो बनाया और बेटे की मदद से उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) तक पहुंच गया। आरबीआई ने संज्ञान लेते हुए बैंक ऑफ इंडिया को निर्देश जारी किए। इसके बाद रविवार को बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह जांच के लिए गांव पहुंचे। महिला को साथ लेकर उन्होंने खाते की जांच की तो पाया कि सीता के खाते में कोई भी संदिग्ध लेनदेन नहीं हुआ है। उनके खाते में इस समय 61512 रुपये 75 पैसे का बैलेंस है। बैंक मैनेजर के अनुसार, सीता के खाते में जो बड़ी रकम दिखाई दे रही थी, वह एक तकनीकी कारण यानी लोन अकाउंट पर लगे ‘लियन’ की वजह से दिख रही थी। यानी यह सिर्फ सिस्टम की एंट्री थी, असली पैसा नहीं था। अग्रणी जिला प्रबंधक रामचंद्र साहा ने बताया कि महिला सीता के खाते में रुपये का कोई भी लेनदेन नहीं हुआ है। तकनीकी गड़बड़ी की वजह से एटीएम में इतनी बड़ी रकम दिख रही थी।

The post खाते में दिखने लगे दस करोड़, मैनपुरी की इस महिला ने पेश की इमानदारी की मिशाल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button