ज्यादातर लोगों को स्ट्रीट फूड खाना पसंद करते हैं. स्ट्रीट फूड में सोया चिली डिश काफी लोकप्रिय है. लोग इसे खाना तो पसंद करते हैं, लेकिन उनको इस बात का दुख होता है कि बार-बार मार्केट जाना पड़ता है. लेकिन अब इस समस्या का समाधान हो गया है. सोया चिली घर पर आसानी से बना सकते हैं, वो भी बिल्कुल स्ट्रीट स्टाइल में बना सकते हैं और इसका स्वाद ले सकते हैं. चलिए आपको बाहर से क्रिस्पी और अंदर से जूसी सोया चिली बनाने का तरीका बताते हैं.
सोया चिली बनाने के लिए क्या चाहिए?
घर पर सोया चिली बनाने का तरीका काफी आसान है. इसके लिए क्या-क्या जरूरी होता है. चलिए आपको बताते हैं.
- सोया चंक्स
- चीनी
- नमक
- लहसुन
- अदरक
- धनिया
- सिरका
- प्याज
- शिमला मिर्च
- सॉस
- मैदा
सोया चंक्स को अच्छी तरह से उबाल लें-
सोया चिली बनाने के लिए 200 ग्राम सोया चंक्स लेते हैं. इसे अच्छी तरह से धो लेते हैं. इसके बाद एक कढ़ाई में पानी गर्म करते हैं और उसमें चीनी, नमक, लहसुन, अदरक, धनिया के डंठल डालते हैं. इसमें थोड़ा सा सिरका डाल देते हैं. जब पानी उबलने लगे तो उसमें सोया चंक्स डाल दें और करीब 5 मिनट तक उबाल लें. इसके सोया अच्छी तरह से फूल जाता है और इन चीजों का स्वाद उसमें चला जाता है. सोया चंक्स को निकालकर अलग रख दें.
सोया चंक्स को हाथों से दबाकर उसमें का पानी निकाल लें. इसके बाद इसमें अदरक, लहसुन, चिली सॉस, काली मिर्च, नमक मिलाएं. इसके बाद इसमें थोड़ा सा कॉर्नस्टार्च मिलाएं. इससे सोया पर पतली कोटिंग बन जाती है. इसके बाद इसमें थोड़ा मैदा मिलाकर अच्छी तरह से मिला दें.
सोया चंक्स को फ्राई करें-
इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें सोया चंक्स को डालकर फ्राई करें. जब सोया चंक्स अच्छी तरह से फ्राई हो जाए तो उसने निकालकर अलग रख दें. सोया चंक्स सुनहरे और क्रिस्पी हो जाते हैं.
सोया सॉस बनाने के लिए तैयार कर लें मसाला-
सोया सॉस तैयार करने के लिए ज्यादा वक्त नहीं मिलेगा. इसलिए पहले ही लहसुन, प्याज और अदरक काट कर रख लेना चाहिए. इसके साथ ही शिमला मिर्च को भी प्याज के आकार में ही काट लें.
कैसे बनाएं सॉस?
सोया चिली के लिए सॉस बनाना सबसे बड़ी चुनौती होती है. सबसे पहले एक कटोरी में आधा चम्मच अरारोट मिलाकर रख लें. इसके बाद एक कढ़ाई को हाई फ्लेम पर गर्म कर लें और उसमें थोड़ा सा तेल डालें. इसके बाद इसमें लहसुन, अदरक डालें और 15 सेकंड तक भूनें. इसके बाद प्याज और शिमला मिर्च डाल दें. इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी डाल दें. इसमें चिली सॉस, सोया सॉस और सिरसा डालकर 30 सेकंड तक पकाएं. इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी डालना है. इसके बाद इसमें नमक, काली मिर्च, टमाटर केचप डालना है और अच्छी तरह से मिला देना है. जब ग्रेवी गाढ़ा होना शुरू हो जाए तो इसमें एक चम्मच अरारोट का पानी डाल दें. इसके कुछ देर बाद गैस बंद कर दें. उसके बाद सोया डालना है. हरा धनिया डालें. अब सोया चिली पूरी तरह से तैयार है. इसका स्वाद अद्भुत होगा.





