देश दुनिया

मीट मसाला में मी​ट होता है या नहीं, सच्चाई सुनकर दिमाग घूम जाएगा; इस्तेमाल करने से पहले जान लें

अपने घर में आप कई ऐसी चीजों का रोज इस्तेमाल करते होंगे जिनकी आवश्यकता हर दूसरे पल महसूस होती है। सिर्फ भोजन और खाद्य पदार्थों की ही बात करें तो इस मामले में भारत का घर—घर काफी समृद्ध है। भोजन में प्रयुक्त होने वाले कई मसाले ऐसे होते हैं जिनका इस्तेमाल करने के बाद खाने का स्वाद तो बढ़ जाता है लेकिन एक गलतफहमी के कारण उसके इस्तेमाल पर प्रश्नचिह्न लग जाता है। ऐसा ही एक मसाला है ‘मीट मसाला’ जिसे लेकर अक्सर लोगों में एक कन्फ्यूजन बना रहता है। इस कन्फ्यूजन के तहत लोग मानते हैं कि मीट मसाला में मी​ट होता है, वहीं कुछ लोग इसे गलतफहमी बताकर इस भ्रम का खंडन करते हैं। क्या आपको पता है कि, मीट मसाला में मी​ट होता है या नहीं ? क्या मीट मसाला वेज है या नॉनवेज ? आज हम आपको इन सवालों का जवाब देते हैं।

कैसे फैलता है ये भ्रम 

कई बार कंपनियां अपने मसालों की सीरीज में ऐसा लोकलुभावन नाम लॉन्च करती हैं जिससे लोगों में इसके स्वाद को लेकर एक धारणा बने। हालांकि, जो लोग नॉनवेज से बिल्कुल परहेज करते हैं तो ऐसे नामों को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं। तब ऐसे भ्रम और गलतफहमियों को हवा मिलती है और ऐसे फैक्ट वायरल हो जाते हैं। मगर इसका सच काफी अलग है जिसके बारे में अब हम आपको बताते हैं। 

मीट मसाले में क्या-क्या होता है 

गौरतलब है कि, चिकन और मीट मसाले खाने के स्वाद को बढ़ाने और उन्हें स्वादिष्ट बनाने के लिए बनाए गए हैं चाहे उनमें मांस हो या न हो। इनमें जीरा, धनिया, हल्दी, मिर्च पाउडर, सौंफ, जायफल, लहसुन, अदरक, काली मिर्च और इलायची जैसी सामग्रियों का मिश्रण होता है। बता दें कि ये सभी सामग्रियां पूरी तरह से शाकाहारी होती हैं। ये मसाले शाकाहारी भोजन के एक लज़ीज़ सफर का अनुभव कराते हैं, यह बताते हुए कि खान-पान की पसंद से समझौता किए बिना भी स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया जा सकता है। 

चिकन और मीट मसाले वेज हैं या नॉनवेज 

ध्यान देने वाली बात ये है कि, चिकन मसाला और मीट मसाला भले ही मांसाहारी लगें लेकिन वास्तव में ये शाकाहारियों के लिए उपयुक्त हैं और अपने समृद्ध स्वाद और सुगंध से शाकाहारी व्यंजनों की जीवंत दुनिया में अपना योगदान देते हैं। इसलिए, अगली बार जब आप इन मसालों का इस्तेमाल करें, तो निश्चिंत रहें कि आप एक विशुद्ध शाकाहारी व्यंजन का आनंद ले रहे हैं। 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button