Blog

दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने की आत्महत्या, तीन माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। नंदिनी थाना क्षेत्र में लगभग तीन माह पूर्व दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने तीन बाद ससुराल पक्ष के फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों सिमगा क्षेत्र में लुक-छिपकर रह रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की और दोनों को गिरफ्तार किया। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है तथा शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

indrajeet singh chhotu birthday add

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल 2026 को थाना नंदिनी नगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सहगांव निवासी एक नवविवाहिता ने ससुराल पक्ष के सदस्यों द्वारा लगातार दहेज की मांग एवं प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच उपरांत थाना नंदिनी नगर में धारा 80(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध पंजीबद्ध होने की जानकारी मिलते ही आरोपी अपने निवास से फरार हो गए थे।

portal add

विवेचना के दौरान लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी युवराज पटेल एवं ओम प्रकाश पटेल सिमगा क्षेत्र में लुक-छिपकर रह रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। विधिवत गिरफ्तारी उपरांत आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

उक्त कार्रवाई में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, धमधा के मार्गदर्शन में थाना नंदिनी नगर के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की सफलतापूर्वक गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों का विरोध करें। किसी भी प्रकार की दहेज प्रताड़ना अथवा महिलाओं के विरुद्ध अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

The post दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने की आत्महत्या, तीन माह से फरार आरोपी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button