Blog

न्यूजीलैंड से तीन वनडे खेलेगी टीम इंडिया, बीसीसीआई ने किया टीम का ऐलान, गिल- अय्यर की वापसी

स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए बीसीसीआई ने शनिवार को भारतीय टीम का एलान कर दिया है। कप्तान शुभमन गिल की वापसी हो रही है। वहीं श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर मैदान पर खेलते नजर आएंगे। श्रेयस अय्यर को लेकर बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि फिटनेस क्लियरेंस मिलने पर ही वे टीम से जुड़ेंगे।

इस टीम में युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में खेले गए मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद भी चयनकर्ताओं ने उन्हें ड्रॉप कर दिया है। चयन समिति ने हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है। इस टीम में मोहम्मद सिराज की वापसी हुई है। तेज गेंदबाजी के लिए चयन समिति ने सिराज के अलावा अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृ्ष्णा पर भरोसा जताया है। वहीं, स्पिन आक्रमण की अगुवाई कुलदीप यादव करेंगे। इसमें उनका साथ स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर देंगे। टीम में नीतीश कुमार रेड्डी को भी जगह दी गई है। यशस्वी जायसवाल को बैकअप ओपनर के तौर पर शामिल किया गया है।

वनडे सीरीज का कार्यक्रम
भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होगा। पहला मैच वडोदरा में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट में होगा जबकि तीसरे मुकाबले में 18 जनवरी को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इसके बाद दोनों टीमें पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलती नजर आएंगी।

भारतीय की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल।

The post न्यूजीलैंड से तीन वनडे खेलेगी टीम इंडिया, बीसीसीआई ने किया टीम का ऐलान, गिल- अय्यर की वापसी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button