रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ आगमन पर अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें भित्ती चित्र की पेंटिंग भेंट की। भित्ती कला चित्रकला का यह रूप है, जिसमें घर की दिवारों पर उभरी हुई आकर्षक आकृतियों का प्रदर्शन होता है।
इससे पहले राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के अंबिकापुर आगमन पर गांधी स्टेडियम हेलीपेड में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित थे।
The post राष्ट्रपति मुर्मु के छत्तीसगढ़ आगमन पर राज्यपाल ने भेंट की भित्ती चित्रकारी की पेंटिंग appeared first on ShreeKanchanpath.



