सौंदर्य

सरसों का तेल खौला लो, मिलाओ किचन में पड़े छोटे पीले दाने, ‘लड़कियों की ही नहीं लड़कों की भी उगेगी लंबी-मोटी चोटी’

बालों को मजबूती देने के लिए हम सभी क्या कुछ नहीं करते हैं। सबसे आम कोशिश हमारी यही होती है कि बालों की समस्या के हिसाब से बाजार में मिलने वाले किसी केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। अब जब गंजा हो जाने का डर सताता रहता है, तो हम पैसों पर चाहते हुए भी ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसके पीछे की वजह यही होती है कि पैसा खर्च हो रहा है, तो कोई नहीं। कम से कम   तो रोक पाएंगे। वहीं, हालात अच्छे रहे, तो बाल सिल्की-स्मूथ भी हो सकते हैं। मगर सवाल ये उठता है कि क्या ये प्रोडक्ट्स बालों के लिए अच्छे है?ये सवाल बहुत अच्छा है, मगर बात ये है कि इसका कोई सटीक जवाब नहीं दिया जा सकता है। ये प्रोडक्ट्स सभी के लिए फायदेमंद नहीं होते हैं और सभी के लिए बेकार भी नहीं होते हैं। इस स्थिति को आप 50-50 की साझेदारी के रूप में देख सकते हैं। कई लोगों पर इन प्रोडक्ट्स का फायदा होता है और कई लोगों पर नहीं होता है। अब जिनके ऊपर असर हो रहा है, उन्हें कुछ कहने की जरूरत नहीं है। वहीं, अगर आपके ऊपर असर नहीं हो रहा है, तो कोई बात नहीं। ये आर्टिकल आपके लिए ही हैअब आपको बालों को मजबूती देने और सिल्की-स्मूथ बनाने के लिए हमें और आपको घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करना होगा। इस आर्टिकल में हम जिस नुस्खे के बारे में बता रहे हैं, उसकी जानकारी कंटेंट क्रिएटर रुपाली बोहरा ने दी है। उन्होंने अपनी वीडियो में कहा कि उनके बताये नुस्खे को फॉलो करके लड़कियों की ही नहीं, लड़कों की भी   उग जाएगी। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

  • सरसों का तेल
  • नारियल तेल
  • मेथी दाना
  • करी पत्ता
  • प्याज
  • आंवला

(नोट: सामग्री की मात्रा जरूरत के हिसाब से तय करें)

इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको एक कढ़ाई में सरसों के तेल को गर्म करना है। अब इसमें नारियल तेल मिलाएं और कुछ देर बाद प्याज को दाल दें। इसे कुछ देर चलाने के बाद आपको मेथी दाने, करी पत्ते और आंवला को इसमें मिला देना है। इस तेल को लो आंच पर 20 से 25 मिनट के लिए पकाएं।

अब आपको इस तेल को 1 दिन के लिए कढ़ाई में ही छोड़ देना है। इसके बाद तेल को छानकर एक शीशी में भर लें। आप हफ्ते में हर दूसरे दिन इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे चंपी करें और बाद में  हेयर वॉश कर लें।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button