Blog

मां के तिजनहावन के दिन बेटे ने लगा ली फांसी, सुपेला अंडरिब्रज के पास टॉवर से लटकती मिली लाश

भिलाई। सुपेला अंडर ब्रिज के पास होर्डिंग टॉवर से युवक की लटकती लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया। जांच में मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने परेशानी में आत्महत्या की बात लिखी है। खासबात यह है कि 3 दिसंबर को उसकी मां का निधन हुआ था और 5 दिसंबर यानी आज उसका तिजनहावन का कार्यक्रम उसके बालोद स्थित गांव में हुआ और इधर भिलाई में इसने फांसी लगा ली।

मिली जानकारी के अनुसार घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र की है। सुपेला अंडरब्रिज के टाउन शिप की ओर लगे होर्डिंग टॉवर से युवक ने फांसी लगा ली। मृतक की पहचान चंद्रभान विश्वकर्मा के रूप में हुई है। चंद्रभान ग्राम चौरेला बालोद का रहने वाला था और भिलाई में एक स्टेशनरी की दुकान में काम करता था। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली कि टॉवर से युवक की लाश लटक रही है। मृतक के जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर उसकी पहचान की गई।

परेशानी को बताया सुसाइड का कारण
सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा था कि उसका नाम चंद्रभान विश्वकर्मा है और वह काफी परेशानी महसूस कर रहा था। उसने लिखा कि मां के निधन के कारण और दुखी हो गया हूं और इसी लिए यह कदम उठा रहा हूं। भगवान मेरे परिवार को धैर्य दे। सुसाइड नोट में उसने संतोष सुपेला और गुलाब नाम के व्यक्तिक्यों का नंबर भी लिखा। फिलहाल भिलाई नगर पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। वहीं उसके जेब में उसकी मां के तिजनहावन कार्यक्रम का कार्ड भी मिला। जिसमें 3 दिसंबर को उसकी मां के निधन होने की बात लिखी गई है।

The post मां के तिजनहावन के दिन बेटे ने लगा ली फांसी, सुपेला अंडरिब्रज के पास टॉवर से लटकती मिली लाश appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button