Blog

दुर्ग पुलिस की एसीसीयू ने खोजे 175 मोबाइल, पुलिस कंट्रोल रूमें एसएसपी ने संबंधितों को बांटे

भिलाई। दुर्ग जिले में चोरी हुए व गुम मोबाइल बरामद करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दुर्ग पुलिस ने ऐसे 175 मोबाइल फोन बरामद किए। रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में एसएसपी विजय अग्रवाल उक्त मोबाइल संबंधितों को वितरण किया।

बता दें जिले में गुम मोबाइल के संबंध में प्रार्थियो द्वारा थानो में दर्ज कराई जा रही है। जिससे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गुम मोबाइलो की पतासाजी कर प्रार्थियो के सुपुर्द करने निर्देश दिए गए। जिसके परिपालन में जिला दुर्ग के थाना प्रभारीयों के नेतृत्व में एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट एवं थाने की टीम को गुम हुये मोबाइल को खोजकर संबंधित मोबाईल स्वामियों को वितरण करने  लगाया गया।

वर्ष 2024-2025 के गुमे हुये मोबाईलों से संबंधित आवेदन पत्रों के आधार पर एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम द्वारा दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा एवं रायपुर क्षेत्रों में चल रहे कुल 175 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईलों जुमला कीमती तकरीबन 36 लाख रूपये का बरामद किया गया। जिसे संबंधित आवेदकों को विधिवत वितरण किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही। एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर दुर्ग पुलिस के सोशल मीडिया एकाउन्ट (फेसबुक, इन्सटाग्राम, ट्वीटर) पर बरामद मोबाइल के IMEI नंबरों की लिस्टअपलोड की जाएगी जिससे मिलान कर संबंधित मोबाइल स्वामी एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट कार्यालय सेक्टर 3 से अपना मोबाइल प्राप्त कर सकते हैं।

Untitled design

The post दुर्ग पुलिस की एसीसीयू ने खोजे 175 मोबाइल, पुलिस कंट्रोल रूमें एसएसपी ने संबंधितों को बांटे appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button