देश दुनिया

अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का…इस गाने को लिखने वाले गीतकार ने राजेश खन्ना को दिया

1995 में एक म्यूजिकल थ्रिलर फिल्म आई थी बेवफा सनम। इस फिल्म के नाम के साथ आप सलमान खान की फिल्म ‘सनम बेवफा’ के साथ कंफ्यूज मत हो जाना। टी-सीरीज के मालिक गुलशान कुमार के छोटे भाई कृष्णा कुमार को लेकर फिल्म बेवफा सनम बनाई गई थी। फिल्म में शिल्पा शिरोडकर लीड हीरोइन थीं। इस फिल्म के गानों ने उस दशक में खूब धमाका किया था। फिल्म की कहानी आपको याद हो या नहीं, लेकिन इसके गाने दिल टूटे हुए आशिकों के लिए मरहम का काम करते थे

बेवफा सनम के गानों ने रचा इतिहास

फिल्म बेवफा सनम के गाने ‘वफा ना रास आई तुझे हो हरजाई’, ‘ओह दिल तोड़ कर हंसती हो मेरा’, ‘ये धोखे प्यार के धोखे’ और अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’। ये सभी गाने 30 साल बाद भी दर्द और प्यार की तड़प से भरे हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन गानों को लिखने वाला गीतकार कौन था?’ आपने अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी का बारिश पर गाना सुना होगा ‘रिमझिम गिरे सावन’। ये गाना लिखने वाले योगेश ने ही बेवफा सनम के ऊपर बताए गए चार गाने लिखे थे।बेवफा सनम में कुल 9 गाने थे और इसका म्यूजिक इनमें से 6 गानों का म्यूजिक निखिल-विजय की जोड़ी ने तैयार किया था। अन्य तीन गाने अमर उत्पल, मिलिंद सागर और राजू सिंह ने कंपोज किए थे। लेकिन योगेश के लिखे और निखिल-विनय के कंपोज़ किए हुए गानों को ज्यादा पसंद किया गया। उनके गाने ‘वफा ना रास आई तुझे हो हरजाई’, ‘ओह दिल तोड़ कर हंसती हो मेरा’, ‘ये धोखे प्यार के धोखे’ और अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’ शामिल है। इन गानों को सोनू निगम, उदित नारायण, पूर्णिमा और नितिन मुकेश जैसे सिंगर्स ने गाया था।

योगेश की जर्नी

गीतकार योगेश को अपने फिल्मी सफर में खास पहचान नहीं मिली। लेकिन उनके लिखे कुछ चुनिंदा गाने उनकी पहचान बन गए। राजेश खन्ना के करियर की सबसे बड़ी फिल्म मानी जाने वाली आनंद के सभी गाने योगेश ने ही लिखे थे। वो गाना याद है ‘कहीं दूर जब दिन ढल जाए’, ‘जिंदगी कैसी है पहेली हाय’। ये सदाबाहर गाने योगेश की कलम से ही निकले थे। अब योगेश हमारे बीच नहीं रहे। साल 2020 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन उनके लिखे गाने अमर हो गए। उन्होंने टूटे हुए दिल के दर्द और जीवन के आखिरी दिनों के दर्द को खूबसूरती से लिखा और सिंगर्स ने अपनी आवाज से उसे मधुर कर दिया।

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button