Blog

CG Breaking : मुठभेड़ में मारे गए चार नक्सली, बीजापुर व कांकेर में एनकाउंटर… भारी मात्रा में हथियार बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में बीजापुर व कांकेर जिलों में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर हो गए हैं। बीजापुर में दो और कांकेर महाराष्ट्र बार्डर पर गढचिरौली में 2 महिला नक्सलियों का सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। सभी चारों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं मौके से जवानों ने भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद किया है। डीआईजी कमलोचन कश्यप ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

दरअसल बीजापुर पुलिस को सूचना मिली कि गंगालूर इलाके के जंगलों में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन के जवानों ने सर्चिंग शुरू की। बुधवार दोपहर 3 बजे के बाद नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग की और जवाबी फायरिंग में दो नक्सली ढेर हो गए। दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से एक 303 राइफल, एक बीजीएल लॉन्चर और विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई है। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

Sep 25 1803

कांकेर-महाराष्ट्र सीमा पर 2 महिला नक्सली ढेर
मुठभेड़ की कड़ी में बुधवार को ही कांकेर-महाराष्ट्र सीमा पर गढ़चिरौली जिले के गट्टा जाबिया में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें जवानों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। यहां सी-60 और सीआरपीएफ के जवान नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। इस दौरान मोडास्के के जंगलों नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दो महिला नक्सली ढेर हो गए। मौके से एके-47, राइफल और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है। महिला नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है।

Untitled design
Sep 25 1801

अबूझमाड में 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल ऑपरेशन चलाये जाने से नक्सली भयभीत हैं। ऐसे में घबराये हुए नक्सली सरेंडर करने को मजबूर हैं। सुरक्षा बलों के बस्तर संभाग में सर्चिंग से नक्सली संगठन लगातार कमजोर होते जा रहा है। बुधवार को नारायणपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पांच महिला सहित कुल 12 माओवादियों ने आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इस दौरान बीएसएफ और आईटीबीपी के अधिकारी मौजूद रहे। सरेंडर किए सभी माओवादियों पर 18 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अबूझमाड़ में नये कैंप की स्थापना और लगातार नक्सल विरोधी अभियान के चलने से माआवोदी बैकफुट पर हैं।

The post CG Breaking : मुठभेड़ में मारे गए चार नक्सली, बीजापुर व कांकेर में एनकाउंटर… भारी मात्रा में हथियार बरामद appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button