Blog

करंट फैलने की अफवाह के बाद मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत

लखीसराय। बिहार के लखीसराय स्थित अशोकधाम मंदिर में सोमवार की सुबह करंट फैलने की अफवाह के बाद भगदड़ मच गई। भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। सावन सोमवार होने के कारण मंदिर में काफी भीड़ थी और इस दौरान एक पोल गिर गया और उससे करंट फैलने की अफवाह उड़ गई। हादसे को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।

मिली जानकारी के अनुसार सावन के तीसरे सोमवार को लखीसराय स्थित अशोक धाम मंदिर में काफी भीड़ उमड़ी थी। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुरुषों की लाइन की तरफ एक खंभा गिर गया। इसके बाद अफवाह फैली कि लोगों पर बिजली की चालू लाइन का तार गिर गया, जबकि वह सिर्फ एक केबल वायर (डिश/इंटरनेट का तार) था। पुरुषों की तरफ से भीड़ का दबाव महिलाओं की लाइन पर पड़ा, जिससे वे एक-दूसरे पर गिर गईं। इसके कारण 7 महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों में लखीसराय की मधुबाला देवी, मनमाला देवी, हेमलता देवी और मुंगेर की रिंकू देवी तथा तीन अन्य शामिल हैं। हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।

बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में हुए दर्दनाक हादसे में श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और पीड़ित परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के समुचित और त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं। सीएम सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।

The post करंट फैलने की अफवाह के बाद मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button