रायपुर। भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। यहां से वे बिलासपुर एक गरबा कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हुए। बिलासपुर रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए राहुल गांधी व विपक्ष पर जमकर हमला बोला। रवि किशन ने दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजनीतिक रूप से चुनौती देने में नाकाम रहने के बाद कांग्रेस प्रदर्शन के जरिए आम लोगों को गुमराह कर रही है।
रवि किशन ने कहा कि कांग्रेस ने करीब 65 साल तक देश पर शासन किया और अब वह भारत को फिर से पीछे ले जाना चाहती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि आज भारत का सम्मान दुनिया में बढ़ा है और देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भाजपा सांसद ने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विरोध-प्रदर्शनों के कारण आम लोगों को अपने कामकाज, नौकरी और जरूरी आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
The post छत्तीसगढ़ पहुंचे रवि किशन विपक्ष के प्रदर्शन पर बोले- मोदी को हरा नहीं पा रहे तो लोगों को कर रहे गुमराह appeared first on ShreeKanchanpath.



