*19 से 21 जुलाई तक श्रम विभाग की ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से रहेंगी बंद, क्लाउड सर्वर पर होगा डेटा माइग्रेशन*
कवर्धा, जुलाई 2026। श्रम विभाग की डिजिटल सेवाओं को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विभाग अंतर्गत तीनों मंडलों, श्रमायुक्त संगठन, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं, ‘श्रमेव जयते’ एप तथा विभागीय डेटा का फिजिकल सर्वर से क्लाउड सर्वर पर माइग्रेशन का कार्य वर्तमान में प्रक्रियाधीन है। इस कार्य के सुरक्षित एवं सफल निष्पादन के लिए 19 जुलाई 2026 से 21 जुलाई 2026 तक की अवधि निर्धारित की गई है। इस दौरान श्रम विभाग की वेबसाइट एवं ‘श्रमेव जयते’ एप के माध्यम से उपलब्ध सभी ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। कार्य पूर्ण होने के बाद सेवाएं पुनः पूर्ववत संचालित की जाएंगी।





