धर्म

कमल के फूल के 3 फायदे, जानें मां लक्ष्मी से जुड़ी पौराणिक कथा

दीवाली की पूजा में कमल के फूल का महत्व होता है। मान्यता के अनुसार कमल के फूल के बिना दीवाली की पूजा अधूरी मानी जाती है। दरअसल ये फूल मां लक्ष्मी को प्रिय होता है। जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा…साथ ही जानिए पूजा में इसे शामिल 20 अक्टूबर को देश भर में दीवाली का त्योहार मनाया जाएगा। 19 अक्टूबर को धनतेरस के साथ ही दीपोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। बात की जाए दीवाली की तो शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा से कई लाभ मिलते हैं। सनातन धर्म में पूजा के दौरान कमल के फूल का इस्तेमाल करने का खास महत्व है। मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान इसे जरूर शामिल किया जाता है। मान्यता है कि इसकी वजह से घर में धन और वैभव का आगमन होता है। मां लक्ष्मी को कमल का फूल सबसे प्रिय होता है। माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास कमल के फूल में होती है। इसे उनका आसान भी माना जाता है। इसे पूजा में शामिल करने से कई लाभ मिलते हैं। इसके पीछे की कई पौराणिक कहानियां हैं, जिसे बहुत कम लोग ही जानते हैं। नीचे जानें सब विस्तार से…

मां लक्ष्मी को क्यों पसंद है कमल?

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान मां लक्ष्मी कमल पर बैठकर ही प्रकट हुई थीं। इसी वजह से उन्हें कमला या कमलासना भी कहा जाता है। कमल पर विराजमान होने की वजह से ही उन्हें हर एक पूजा इस फूल को अर्पित करने की परंपरा बन गई। मां लक्ष्मी को कमल का फूल अत्यंत प्रिय है और इससे जुड़ी एक और कथा में भगवान विष्णु का भी जिक्र है। कहा जाता है कि कमल के फूल की उत्पत्ति भगवान विष्णु की नाभि से हुआ है। एक कथा की मानें तो उनकी नाभि से निकले एक कमल में ब्रह्मा जी प्रकट हुए थे। एक और कथा है जो मां लक्ष्मी और उनके प्रिय कमल के फूल की दास्तान बया करता है। इस कथा के अनुसार कमल का फूल भगवान नारायण के सिर से उतपन्न हुआ है। यही वजह है कि मां लक्ष्मी को कमल का फूल बेहद ही पसंद है।

मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाने के 3 फायदे

1. दीवाली की पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाने से समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यता के हिसाब से पूजा में इसे शामिल करने से सुख और ऐश्वर्य बढ़ता है।

2. कमल के फूल से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही इसे दीवाली की पूजा में शामिल करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। मां लक्ष्मी को अगर कमल का फूल अर्पित किया जाए तो इसकी मदद से कई तरह संकट भी टल जाते हैं।3. कमल को पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। दीवाली के दिन इसे पूजा में शामिल करने से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही आपकी एकाग्रता और आध्यात्मिक विकास में भी वृद्धि होगी

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button