Blog

150 से ज्यादा जवानों ने घुसपैठियों के खिलाफ फिर चलाया सर्च अभियान, दुर्ग के गया नगर और नंदिनी थाना क्षेत्र खंगाले गए

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर प्रवासी मजदूरों के बीच से बांग्लादेशी घुसपैठियों को ढूंढने के लिए सर्चिंग अभियान चलाया। दुर्ग कोतवाली थाना के गया नगर और नंदनी में पुलिस के 150 से ज्यादा जवानों ने सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

image 27

सर्चिंग के दौरान बांग्लादेश के बॉर्डर से लगे हुए पश्चिम बंगाल और बिहार के मजदूरों से भी सघन पूछताछ की गई। लोगों से पूछताछ करते हुए उनके भारतीय नागरिकता को प्रमाणित करने वाले दस्तावेज खंगाले गए। आज लगभग 200 लोगों की जांच पड़ताल की गई है।

office boy girl

उल्लेखनीय है कि दुर्ग पुलिस लगातार बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए सर्च अभियान चला रही है। अब तक 13500 से ज्यादा लोगों से दुर्ग पुलिस ने पूछताछ की है। वहीं भिलाई – दुर्ग अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को गिरफ्तार कर जेल के सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है।

book now

The post 150 से ज्यादा जवानों ने घुसपैठियों के खिलाफ फिर चलाया सर्च अभियान, दुर्ग के गया नगर और नंदिनी थाना क्षेत्र खंगाले गए appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button