Blog

एमआईसी सदस्य सीमा साहू कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुई शामिल, सांसद विजय बघेल ने कराया पार्टी में प्रवेश

भिलाई। रिसाली नगर निगम की एमआईसी में महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी डॉ सीमा साहू ने आज कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। सांसद विजय बघेल के निवास पर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान सांसद बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक और सांसद प्रतिनिधि पप्पू चंद्राकर ने पार्टी में उनका स्वागत किया।

आज भाजपा में शामिल हुई डॉ सीमा साहू रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 28 वीआईपी नगर से कांग्रेस की टिकट पर पार्षद चुनी गई थी। महापौर पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित रहने से डॉ सीमा साहू को इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

office boy girl

दुर्ग ग्रामीण से विधायक रहे प्रदेश के तात्कालीन गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से डॉ सीमा साहू का पारिवारिक संबंध होने से एक समय ऐसा लग रहा था कि डॉ सीमा साहू को आखिरकार कांग्रेस से महापौर पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा। लेकिन कांग्रेस ने शशि सिन्हा को प्रत्याशी बनाया और वे महापौर चुन ली गई। बताते हैं डॉ सीमा साहू का एमआईसी में होने के बावजूद महापौर शशि सिन्हा से ताल्लुकात कुछ ठीक नहीं थे।

book now

The post एमआईसी सदस्य सीमा साहू कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुई शामिल, सांसद विजय बघेल ने कराया पार्टी में प्रवेश appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button