Blog

एनएच पर सड़क हादसा : भिलाई में कोसानाला के पास बाइक सवार की मौत

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में कोसनाला के पास गुरुवार को सड़क हादसे में 56 वर्षीय रेलवे कर्मचारी रविशंकर भारती की मौत हो गई। वह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है। घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। गंभीर चोट लगने के कारण रविशंकर भारती की मौत हो गई। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल लाया गया है।

पुलिस के अनुसार अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि बाइक को किस वाहन ने टक्कर मारी। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के साथ पुलिस आसपास लगे कैमरों की तस्वीरें भी देख रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किस समय हुआ और टक्कर मारने वाला वाहन किस दिशा में गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के दुकानदारों और सड़क से गुजरने वाले लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

The post एनएच पर सड़क हादसा : भिलाई में कोसानाला के पास बाइक सवार की मौत appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button