Blog

संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी छोटा भाई छावनी थाने का है निगरानी बदमाश
भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र में बड़े भाई की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने वाले आरोपी छोटे भाई को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया।ने अपने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला। यह वारदात बीती रात नंदिनी रोड से लगे दलबीर भवन के पास हुई। सिर पर कुल्हाड़ी से वार करने से बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम महेंद्र सिंह उर्फ बबुआ पेशे से ठेकेदार है। वारदात की वजह दोनों भाईयों के बीच लंबे समय से चली आ रही संपत्ति विवाद को बताया जा रहा है। आरोपी राज सिंह उर्फ राम शंकर उर्फ राजेश (45 वर्ष) छावनी थाने का निगरानी बदमाश है।

छावनी थाना प्रभारी नवी मोनिका पाण्डेय ने बताया कि मृतक का नाम महेंद्र सिंह उर्फ बबुआ (55 साल) है। वह अपने छोटे भाई राज सिंह (45 साल) के साथ नंदिनी में दलबीर भवन के पास स्थित मकान में रहता था। दोनों में घर और जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों एक घर में रहते थे, लेकिन अलग-अलग थे। उनके बीच संपत्ति को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था। मंगलवार सुबह भी उनके बीच काफी झगड़ा हुआ। इसके बाद वे दोनों शराब पीने बैठ गए। सुबह से लेकर शाम तक दोनों शराब पीते रहे। दोनों के बीच कहासुनी होती रही।

office boy girl

बताया जा रहा है कि रात करीब 8-9 बजे के बीच दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया। उस समय महेंद्र के हाथ में एक चाकू और छोटी कुल्हाड़ी थी, वहीं राजवीर अपने पास एक बड़ी सी कुल्हाड़ी रखा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे के ऊपर जानलेवा हमला किया। राज सिंह ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई के सिर पर करारा वार कर दिया। कुल्हाड़ी का वार इतना तेज था कि उसके सिर के पीछे आधी कुल्हाड़ी धंस गई। इससे महेंद्र सिंह वहीं ढेर हो गया। जब आरोपी राज ने देखा कि महेंद्र की मौत हो गई तो वह घर से फरार हो गया।

book now

सूचना मिलते ही छावनी सीएसपी हरीश पाटिल और थाना प्रभारी नवी मोनिका पाण्डेय दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत फोरेंसिक की टीम को वहां बुलाया। इसके बाद घटनास्थल से खून के सैंपल, हत्या के लिए उपयोग की गई कुल्हाड़ी और अन्य सबूत कलेक्ट किए गए। थोड़ी देर बाद एसएसपी विजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दिशा निर्देश दिया। आखिरकार देर रात आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया।

The post संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button