Blog

गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, गिरने लगा रात का तापमान, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

रायपुर। दीपावली के बाद अब पारा गिरने लगा है और हल्की ठंड बढऩे लगी है। इस बार दीपावली के बाद से ठंड का अहसास होने लगा और लगातार पारा गिर रहा है। वैसे वर्तमान में दिन के समय ठंड का अहसास नहीं हो रहा, लेकिन रात और भोर में जरूर ठंड का अहसास होता है। लोगों ने गरम कपड़े निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। बाजार में भी अब गरम कपड़ों की मांग शुरु हो चुकी है। दीपावली के बाद अब मौसम में तेजी से परिवर्तन की उम्मीद है। एक सप्ताह पूर्व रात में न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन अब यह चार से पांच डिग्री तक नीचे पहुंच गया है और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में और परिवर्तन होगा। कुछ दिन बाद तापमान बढ़ेगा, जिसके बाद फिर तापमान में गिरावट आएगी।

बारिश का मौसम खत्म होने के बाद तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं, सुबह और देर रात को हल्की ठंड महसूस होने लगी है। सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाने लगा है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ेगी और कोहरा भी घना होने लगेगा। मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में दक्षिणी-पश्चिमी नम हवाओं का प्रभाव अधिक तो उत्तर-पूर्व से आने वाली हवाओं की गति कम हो गई है, जिसके चलते प्रदेश में बादलों की आवाजागी के साथ मौसम शुष्क हो गया है। इसके असर से अगले हफ्ते से रात के तापमान में कमी आने की संभावना है। बता दें कि आगामी 3 दिनों के दौरान सरगुजा संभाग के जिलों में न्यनूतम तापमान में 1-2 डिग्री तक की हल्की वृद्धि होने की संभावना है तथा सभी शेष सभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। ठंड का अहसास तो होने लगा है, लेकिन घरों के पंखे बंद नहीं हुए हैं। ठंड के प्रारंभ होने के कारण लोगों की दिनचर्या में भी परिवर्तन आने लगा है। कुछ लोग सुबह देर से उठ रहे हैं तो कुछ सैर के बहाने जल्दी उठ जाते हैं।

The post गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, गिरने लगा रात का तापमान, जानिए मौसम का ताजा अपडेट appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button