Blog

उतई के स्थित राम जानकी राइस मिल में भीषण आग, लाखों का धान व बारदाने जलकर खाक

भिलाई। दुर्ग जिले के उतई स्थित राम जानकी राइस मिल में बुधवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते पूरे धान व बारदानों तक फैल गई।  सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए लगभग 20 गाड़ियों पानी का इस्तेमाल करना पड़ा।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राम जानकी राइस मिल उतई में आग लग गई। अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को सूचना मिलने के बाद शुरुआत में अग्निशमन के 3 दमकल टीम को मौके पर तत्काल रवाना किया गया। अग्निशमन कर्मियों द्वारा आगजनी स्थान पर पहुंचने पर देखा कि आग राइस मिल में रखे बारदानों के तरफ बढ़ चुकी थी, जिसको बुझाने के लिए अग्निशमन कर्मियों ने बड़ी मशक्कत से 5 घंटे और 20 गाड़ी लगभग पानी के मदद से आग पर काबू पाया।

फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है। आशंका है कि शॉर्टसर्किट के कारण आग लगी है। आग इतनी भयानक थी कि बुझाने के लिए मिल की दीवारों को जेसीबी से तोड़ा गया। आग लगने से लाखों रुपए के धान और बारदाने जलकर खाक हो गए। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। अग्निशमन दल प्रभारी भगवती बंजारे, धन्नु यादव, केशव यादव, कुलेश्वर ,शैलेंद्र ,तामेश्वर, नरोत्तम टंडन, संतोष मडरिया, जितेंद्र, उमेश ,जयशंकर, जयराम गौरव, जागेंद्र आदि ने सूझबूझ से आग पर काबू पाया।

The post उतई के स्थित राम जानकी राइस मिल में भीषण आग, लाखों का धान व बारदाने जलकर खाक appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button