Blog

Assembly Elections : भाजपा ने महाराष्ट्र के लिए जारी की 99 उम्मीदवारों की सूची, फडणवीस सहित इन प्रत्याशियों के नाम…. देखिए पूरी सूची

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 99 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर साउथ वेस्ट से, राज्य भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले कामठी से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा भाजपा ने मंत्री गिरीश महाजन को जामनेर से, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को बल्लारपुर से, आशीष शेलार को वांद्रे वेस्ट से, मंगल प्रभात लोढ़ा को मालाबार हिल से टिकट दिया है। कोलाबा से राहुल नार्वेकर, सतारा से छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को पार्टी ने नांदेड़ जिले की भोकर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। भाजपा ने मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार को वांद्रे वेस्ट से टिकट दिया है। आशीष शेलार महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी रहे हैं। भाजपा ने पाटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को कोथरुड सीट से टिकट दिया है। वे मौजूदा महाराष्ट्र सरकार में उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री हैं। भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल सुरेश नार्वेकर को कोलाबा से प्रत्याशी बनाया है। उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना विधायकों की अयोग्यता याचिकाओं पर फैसला करने का जिम्मा सौंपा था। भाजपा ने कंकावली सीट से पूर्व सीएम नारायण राणे के बेटे नीतेश नारायण राणे को टिकट दिया है।

एक चरण में होना है चुनाव
महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव होंगे। 22 अक्तूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्तूबर है। 30 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 4 नवंबर है। वहीं मतदान की तारीख 20 नवंबर है। मतगणना की तारीख 23 नवंबर है।

The post Assembly Elections : भाजपा ने महाराष्ट्र के लिए जारी की 99 उम्मीदवारों की सूची, फडणवीस सहित इन प्रत्याशियों के नाम…. देखिए पूरी सूची appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button