Blog

बलौदा बाजार कलेक्टर ने दिखाई मानवता : सड़क हादसे में घायल व्यक्तियों को पहुंचाया अस्पताल

बलौदा बाजार। बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर ने मानवता की मिशाल पेश की है। सड़क हादसे में घायल दो व्यक्तियों को तड़पते देखा और अपनी गाड़ी रुकवा दी। यही नहीं उन्होंने अपनी गाड़ी में दोनों घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया। इस तरह कलेक्टर के नेकिदल काम से दोनों घायलों की जान बच पाई। कलेक्टर के इस कार्य की चौतरफा सराहना हो रही है।

दरअसल यह घटना भाटापारा बलौदा बाजार मार्ग पर अर्जुनी खमरिया के बीच की है। बाइक सवार दो शख्स भाटापारा बलौदा बाजार मार्ग पर अर्जुनी खमरिया के बीच सड़क हादसे में घायल होकर सड़क किनारे पड़े हुए थे। दोनों ही दर्द से कराह रहे थे और मौके पर आसपास के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। इस बीच भाटापारा की ओर से वापस बलौदाबाजार जा रहे कलेक्टर दीपक सोनी ने भीड़ देख कर अपनी गाड़ी रुकवा दी। उन्होंने देखा कि हादसे में घायल दर्द से कराह रहे हैं। इसके बाद घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उपचार करवाया जिससे उनकी जान बच पाई। घायलों की पहचान रघु निषाद (37) निवासी अमलीडीह और रोहित कुमार ध्रुव (41) निवासी बोथाडीह के रूप में हुई है।

The post बलौदा बाजार कलेक्टर ने दिखाई मानवता : सड़क हादसे में घायल व्यक्तियों को पहुंचाया अस्पताल appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button