Blog

एक व्यापारी एक पेड़ अभियान में अब महिला चेम्बर भी सक्रिय, वैशाली नगर में शुरू किया अभियान

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई का एक व्यापारी एक पेड़ अभियान व्यापारी से व्यापारी होते हुए महिला उद्यमी तक पहुंच गया है। महिला चेम्बर भी अब इस अभियान में सक्रिय हो गई। महिला चेम्बर अध्यक्ष सरोजनी पाणिग्रही, महामंत्री सुमन कन्नौजे व सविता शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को रामनगर व वैशाली नगर क्षेत्र वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। रामनगर क्षेत्र में 51 पौधे रोपित कर व्यापारी भाइयों को इन पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी के लिए शपथ भी कराई गई।

प्रदेश महिला चेम्बर की कार्यकारी अध्यक्ष गीता वर्मा के मुख्य आतिथ्य में राम नगर क्षेत्र में पौध रोपण किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा में महिलाओं के योगदान को भी कम नही आंकना चाहिए। महिलाएं भी पर्यावरण के सुधार के लिए निरंतर इस तरह के आयोजनों में सक्रिय रही हैं। विशेष अतिथि के रूप में पार्षद रामानंद मौर्य ने भी अभियान में अपनी उपस्थिति दी।

कार्यक्रम संयोजक सुमन कन्नौजे व सविता शर्मा ने बताया कि महिला चेम्बर ने सोमवार को 151 पौधे व्यापारियों को समर्पित कर रोपण करने लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि रामनगर के बाद गोल मार्किट के आसपास पौधरोपण किया गया। वैशाली नगर पार्षद स्मिता दोड़के ने महिला चेम्बर के इस प्रयास की प्रशंसा की। दोड़के ने कहा कि महिला चेम्बर जहां महिलाओं को रोजगार दे रही है वही सामाजिक जन चेतना में भी महिला चेम्बर का योगदान सराहनीय है। वातावरण को शुद्ध व शीतल बनाने में वृक्ष अहम भूमिका निभाता है। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से रश्मि वर्मा,सुनीता सोनी,पुष्प लता कर,हरविंदर बग्गा,टीना सातपुते व अनेक महिलाये उपस्थित थी।

इस दौरान चेंबर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि मंगलवार को 11 बजे चेम्बर वृक्ष महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को यह उत्सव हथखोज एवम लाइट इंडस्ट्रीज क्षेत्र में मनाया जाएगा। यह उत्सव जिलाधीश ऋचा प्रकाश चौधरी के सानिध्य में होगा। पौधे लगाओ, उसका सरंक्षण करो और पर्यावरण बचाओ। यह जानकारी शंकर सचदेव ने दी।

The post एक व्यापारी एक पेड़ अभियान में अब महिला चेम्बर भी सक्रिय, वैशाली नगर में शुरू किया अभियान appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button