Blog

बोलेरो सवार ने ट्रक के हेल्पर पर चढ़ा दी गाड़ी, मौके पर मौत….. दो दिन पकड़ाए आरोपी

भिलाई। दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में बुलेरो सवार ने एक ट्रक के हेल्पर पर गाड़ी चढ़ा दी और भाग निकला। घटना 15 मार्च की बताई जा रही है। मामले की शिकायत के बाद धमधा पुलिस एक्टिव हुई और चारों ओर नाकेबंदी की। रविवार शाम को पुलिस ने बोलेरो सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार कामठी रोड नागपुर महाराष्ट्र निवासी बलकार सिंह ट्रक चलाता है। वह अपने हेल्पर टी उर्फ गणेश दुबे के साथ रायगढ़ से सरिया लोडकर 14 मार्च को नागपुर के लिए निकला था। 15 मार्च को वे बेमेतरा होते हुए देवकर के पास ठेलका डाबा पहुंचे। यहां पर एक बोलेरो सवार ने रांग साइड से आकर ट्रक को ठोकर मार दी। इसके बाद हेल्पर गणेश दुबे नीचे उतरा और बोलेरो सवारों से पूछने पर विवाद करने लगे। विवाद बढ़ा तो बोलेरो चालक ने गाड़ी रिवर्स की और तेज रफ्तार से हेल्पर गणेश पर चढ़ा दी। इससे गणेश दुबे की मौत हो गई।

घटना के बाद बुलेरो सवार भाग निकले। मामले की शिकायत के बाद धमधा पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। ट्रक चालक बलकार ने बोलेरो का नंबर नोट किया था जो उसने पुलिस को बताया। पुलिस नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान चालक विवेक जंघेल (23) और जसवंत जंघेल (19) के रूप की। घटना की रात को भागने के चक्कर में जालबांधा के पास एक मोड़ पर उनकी गाड़ी गढ्ढे में फंस गई, जो निकल ही नहीं पाई तो गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने गाड़ी बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने रविवार शाम को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 302 के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

The post बोलेरो सवार ने ट्रक के हेल्पर पर चढ़ा दी गाड़ी, मौके पर मौत….. दो दिन पकड़ाए आरोपी appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button