छत्तीसगढ़

जुआरियों के विरुद्ध थाना पांडातराई पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 11 जुआरियों को धरदबोचा गया, 34,500/- रुपये नगद एवं ताश की 52-52 पत्ती जप्त।*

 

*जुआरियों के विरुद्ध थाना पांडातराई पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 11 जुआरियों को धरदबोचा गया, 34,500/- रुपये नगद एवं ताश की 52-52 पत्ती जप्त।*

*ग्राम डोगरिया कला स्थित गुड़ फैक्ट्री मैदान एवं ग्राम नवापारा नहर किनारे चल रहा था रुपये-पैसों का दांव, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत दोनों प्रकरणों में वैधानिक कार्यवाही।*

कबीरधाम जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार, श्री अमित कुमार पटेल तथा श्री अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पांडातराई निरीक्षक श्री कमलाकांत शुक्ला के नेतृत्व में थाना पांडातराई पुलिस द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेल रहे कुल 11 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 34,500/- रुपये नगद एवं ताश की 52-52 पत्ती जप्त की गई।

*ग्राम डोगरिया कला स्थित गुड़ फैक्ट्री मैदान में जुआ खेलते 06 आरोपी पकड़े गए, 28,000/- रुपये जप्त -* थाना पांडातराई पुलिस ने दिनांक- 24.11.2026 की रात्रि ग्राम डोगरिया कला स्थित गुड़ फैक्ट्री मैदान में सार्वजनिक स्थान पर ताश की 52 पत्तियों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे रवि चंद्रवंशी, रामझुल चंद्रवंशी, नान्हु साहू, चंद्रकुमार चंद्रवंशी, बिरेन्द्र चंद्रवंशी एवं धन्नु चंद्रवंशी, सभी निवासी ग्राम डोगरिया कला, थाना पांडातराई को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 28,000/- रुपये नगद एवं ताश की 52 पत्ती जप्त की गई। इस मामले में थाना पांडातराई में अपराध क्रमांक 213/26, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

*ग्राम नवापारा नहर किनारे जुआ खेलते 05 आरोपी पकड़े गए, 6,500/- रुपये जप्त -* इसी क्रम में दिनांक-24 25.11.2026 की दरमियानी रात्रि ग्राम नवापारा में नहर किनारे सार्वजनिक स्थान पर ताश की 52 पत्तियों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे फुलचंद साहू, रामफल साहू, रामकुमार साहू, दिनेश साहू एवं कैलाश साहू, सभी निवासी ग्राम नवापारा, थाना पांडातराई को पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 6,500/- रुपये नगद एवं ताश की 52 पत्ती जप्त की गई। इस मामले में थाना पांडातराई में अपराध क्रमांक 214/26, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button