अन्नपूर्णा रामगोपाल चंद्राकर बनीं महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं का जताया हृदय से आभार
कुंडा — जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अन्नपूर्णा रामगोपाल चंद्राकर को महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
श्रीमती अन्नपूर्णा रामगोपाल चंद्राकर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना मेरे लिए गौरव एवं सम्मान का विषय है। इस विश्वास और अवसर के लिए मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी, नेता प्रतिपक्ष एवं जननायक श्री राहुल गांधी जी, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा जी, राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी, पूर्व मंत्री एवं जननायक अकबर भाई, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिन्हा जी तथा जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा के अध्यक्ष श्री नवीन जायसवाल जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।
उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष का पद मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण के लिए कार्य करने का एक बड़ा अवसर है। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करूंगी।
उन्होंने इस अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वाले सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस की बहनों, युवा साथियों एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से हृदय से आभार व्यक्त किया।
अंत में उन्होंने कहा कि आप सभी का स्नेह, विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं सभी को साथ लेकर चलने और महिला कांग्रेस संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करूंगी।
आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद।
श्रीमती अन्नपूर्णा रामगोपाल चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष
महिला कांग्रेस, जिला कवर्धा





