छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने गुरुद्वारा में माथा टेककर लिया आशीर्वाद

*उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा प्रकाश पर्व गुरुनानक जयंती समारोह में हुए शामिल*

*उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने गुरुद्वारा में माथा टेककर लिया आशीर्वाद*

*गुरुनानक देव जी की शिक्षाएं मानवता, प्रेम, समानता और सेवा का देती हैं संदेश-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*

कवर्धा,  नवंबर 2026। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा आज कवर्धा में प्रकाश पर्व गुरुनानक जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और गुरुनानक देव जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सिख समाज के लोगों को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें प्रकाश पर्व जैसे पावन अवसर पर गुरुद्वारा में मत्था टेकने और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला। गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से पूरी मानवता को सत्य, प्रेम, समानता, भाईचारे और सेवा का मार्ग दिखाया है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट रखने और मानव कल्याण के लिए प्रेरित करती हैं।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का संदेश ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ हमें ईश्वर का स्मरण करने, ईमानदारी से परिश्रम करने तथा जरूरतमंदों के साथ मिल-बांटकर जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उनके बताए आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान है। इस अवसर पर सिख समाज के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button