देश दुनियाछत्तीसगढ़

CGPSC 2024 में नीरज और प्रिया ने पाई सफलता, परिजनों ने जताई खुशी

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने CGPSC 2024 परीक्षा की मेरिट सूची जारी कर दी है. बलरामपुर जिले के विजयनगर के रहने वाले नीरज कुमार गुप्ता ने प्रदेश में 81वां रैंक हासिल किया है. वहीं बरदर गांव की रहने वाली प्रिया गुप्ता ने 125वां रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है.

नीरज की कामयाबी:रामानुजगंज क्षेत्र के विजयनगर गांव के रहने वाले नीरज कुमार गुप्ता ने राज्य लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित परीक्षा में 81 वां रैंक हासिल करते हुए माता पिता के साथ ही क्षेत्र और जिले का नाम भी रोशन किया है.

नीरज कुमार गुप्ता ने स्कूल की पढ़ाई विजयनगर गांव के ही सरकारी स्कूल से की थी. फिर रामानुजगंज और सूरजपुर से आगे की पढ़ाई पूरी की. उन्होंने रायपुर से इंजीनियरिंग करने के बाद पीएससी की तैयारी शुरू कर दी. इस बार उन्होंने सफलता हासिल की है. नीरज के पिता अनिल गुप्ता, पीएमजीएसवई विभाग में एसडीओ हैं.

प्रिया ने हासिल किया 125वां रैंक: बलरामपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत बरदर की रहने वाली प्रिया गुप्ता ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रदेश में 125वां रैंक हासिल करते हुए सफलता पाई है. प्राथमिक शिक्षा यानी पहली से पांचवीं तक की पढ़ाई उन्होंने प्राथमिक शाला बरदर से की थी. इसके बाद माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा यानी छठवीं से 12वीं तक की पढ़ाई अंबिकापुर से पूरी की. फिर रायपुर से BTech (सिविल इंजीनियरिंग) की पढ़ाई पूरी करने के बाद बिलासपुर से CGPSC की तैयारी शुरू कर दी.

एक साल तैयारी करने के बाद सेल्फ स्टडी करते हुए प्रिया ने इस बार 125 वां रैंक हासिल करते हुए अपनी सफलता से परिवार सहित पूरे बलरामपुर जिले का नाम रोशन किया है. प्रिया गुप्ता के पिता संजीत गुप्ता, पूर्व में जनपद सदस्य भी रह चुके हैं.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button