Blog

आपसी विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार व बाइक जब्त

भिलाई। अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम पाहंदा में दीपावली के दूसरे दिन 9 नवंबर को विवाद में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना अमलेश्वर एवं सायबर क्राइम दुर्ग की संयुक्त टीम आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 नवंबर की रात्रि लगभग 10:00 बजे ग्राम पाहंदा स्थित बाजार चौक के पास आपसे विवाद हुआ। इस दौरान आरोपियों द्वारा ग्राम पाहंदा निवासी त्रिदेव बंधे पर हत्या करने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे उसके पेट में गंभीर चोट आई। घायल को तत्काल उपचार हेतु एम्स अस्पताल, रायपुर ले जाया गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धारा 109 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान थाना अमलेश्वर एवं सायबर क्राइम दुर्ग की संयुक्त टीम द्वारा फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की गई।

तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चंगोराभाठा, रायपुर में घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ एवं विवेचना में आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर तीनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बटनदार धारदार हथियार, दो मोटरसाइकिल एवं तीन मोबाइल फोन जप्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आपसी विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा युवक पर धारदार हथियार से पेट में हमला किया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी एवं तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के माध्यम से आरोपियों का पता लगाकर रायपुर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में चंगोराभाठा थाना डीडी नगर रायपुर निवासी गोपी साहू, अंकित सोनकर व भेदराज निर्मलकर शामिल हैं। आरोपियों के पास से 1 नग बटनदार चाकू, दो  मोटरसाइकिल  व 3 मोबाइल फोन बरामद किया गया।  उक्त कार्रवाई में थाना अमलेश्वर की पुलिस टीम एवं सायबर क्राइम दुर्ग की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आपसी विवाद एवं छोटी-छोटी बातों को हिंसक रूप न दें। किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना दें। सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली संदिग्ध एवं अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

The post आपसी विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार व बाइक जब्त appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button